हर वो बात जो 2000 के नए नोटों के बारे में जानना चाहेंगे आप, RBI ने बताए ये है 17 फीचर्स

हर वो बात जो 2000 के नए नोटों के बारे में जानना चाहेंगे आप, RBI ने बताए ये है 17 फीचर्स

maddheshiyajitutors.blogspot.com

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने 9 नवंबर से 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया है। इनकी जगह अब 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई के मुताबिक जल्द ही दो हजार रुपए के नए नोट जारी होंगे। एक प्रेस ब्रीफ जारी कर आरबीआई ने 2000 के नए नोट के फीचर्स बताए हैं। गहरा गुलाबी रंग का होगा नया नोट, पढ़े 17 फीचर्स...
- दो हजार रुपए का नया करेंसी नोट मजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का होगा। इसमें महात्मा गांधी के नई सीरीज वाली फोटो होगी।
- नए नोट में किसी तरह का कोई लेटर नहीं होगा। इसके अलावा इसमें आरबीआई के नए गवर्नर उर्जीत पटेल के सिग्नेचर होंगे।  
- नोट के पीछे की तरफ इसका प्रिंटिंग ईयर '2016' पब्लिश होगा। वहीं पीछे की ओर मंगलयान की फोटो होगी। नोट के आगे और भी पीछे का डिजाइन, ज्योमेट्रिक पैटर्न कलर के हिसाब से होगा।
17 फीचर्स में जानें नए नोट की खासियत

👀1. नोट के आगे की तरफ दो हजार रुपए लिखा होगा।
👀2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।
👀3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी २००० लिखा होगा।
👀4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी।
👀5. लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा।
👀6. सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’,आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू रंग' में बदलेगा।
👀7. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं इसी तरफ आरबीआई का चिन्ह भी होगा।
👀8. नीचे से दाएं तरफ रुपए का सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है। जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा।
👀9. दाएं तरफ अशोका पिलर, महात्मा गांधी और दो हजार का इलेक्ट्रोटाइप वाटरम
👀10. नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर बड़े से छोटे होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।
👀11. राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 2000 लिखा होगा।  
👀12. लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।
पढ़ें नोट के पीछे की तरफ के पांच फीचर्स...

नोट के पीछे की तरफ होंगे ये पांच फीचर्स

👀13.  नोट की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग ईयर छपा होगा।
👀14. लेफ्ट साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा।     
👀15. पीछे की तरफ लैंग्वेज पैनल बीच में होगा।
👀16. मंगलयान की फोटो होगी।
👀17. नोट में देवनागरी में नोट की वैल्यू यानी २००० लिखा होगा। पीछे की तरफ इसका डायमेंशन 66mm*16mm भी होगा।
      
पढ़िए कुछ खास जानकारी वाले आर्टिकल सिर्फ एक क्लिक से

* जाने तुरंत12th के बाद किन्हे बना सकते है आप करियर ऑपशन्स
* जानिये कौन सी गाड़ी किस शहर की है। एक बहुत महत्वपूर्ण मैसेज।
उत्तर प्रदेश के शहरों के व्हीकल यूनिक नंबर:-
* जाने कबीर दास का जीवन परिचय 
* यदि हो पेट में गैस प्रॉब्लम तो क्या करे जाने आसान तरीके
* जाने कुछ वैज्ञानिक तर्क आपके साथ होने वाली घटनाओ में।
* पेट गैस से तुरंत राहत पाने के असरदार टिप्स
* कभी नहीं होगा चेचक अगर करेंगे ये रामबाण उपाय.
* You read also about of Important Dates In a year

Comments

Popular posts from this blog

We known another way to Learn Periodic Table In Hindi Of D - block elements

Tricks For Learn Periodic Table In Easy Way

We have another way to Learn Periodic table in Hindi Group wise :